KhabarFast

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Parth Jha | 05 Apr, 2026

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा। उन्होंने लिखा 'लाइफ में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है।' यह पोस्ट उनके फैंस और मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग इसे फायरिंग कांड से जोड़कर देख रहे हैं। 

रोहित शेट्टी ने पोस्ट में क्या लिखा

रोहित शेट्टी ने अपनी पोस्ट में व्यंग्य भरे लहजे में लिखा कि इतने सालों से स्क्रीन पर एक्शन और कॉमेडी बना रहे थे, अब जिंदगी में ही ये दोनों चीजें चल रही हैं। पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा 'कॉमेडी और एक्शन चल रही है।' कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसे फायरिंग घटना पर ह्यूमर के साथ रिएक्ट करने के रूप में देखा जा रहा है। 

कब-कैसे हुआ था हमला

बता दें, 01 फरवरी 2026 की देर रात रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने पांच राउंड फायरिंग की थी। घटना के समय रोहित घर पर मौजूद थे, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई पुलिस की जांच में यह मामला लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोनकर गैंग से लिंक किया गया। पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें यूपी, हरियाणा और राजस्थान से कई लोग शामिल हैं। पुलिस जांच में पता चला कि हमले के पीछे 3 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट था और आरोपी Signal ऐप के जरिए कम्युनिकेशन कर रहे थे। घटना के बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उन्होंने कुछ दिनों तक शूटिंग प्लान रद्द कर दिए थे।

फिलहाल, रोहित शेट्टी गोलमाल 5’ की शूटिंग पर वापस लौट आए हैं। घटना के लगभग 40 दिन बाद उन्होंने सेट्स पर काम शुरू किया। उनकी टीम ने सुरक्षा संबंधी कुछ अस्थायी उपायों को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया था, जिसमें पुलिस स्टिकर्स वाली गाड़ियों का मामला शामिल था।