IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंटस के लिए प्लेऑफ का रास्ता बंद हो चुका है। अब लखनऊ की टीम अपना आखिरी मैच जीतकर सम्मान के साथ विदा होना चाहेगी। आईपीएल शुरू होने से पहले पंत ने जो ख्वाब देखे थे, वह चकनाचूर हो गया है। अब इस सीजन की दुर्गति को भुलाकर आने वाले सीजन पर विचार करना होगा।
वहीं, मंगलवार यानी 29 मई को लखनऊ और राजस्थान के बीच मैच खेला गया। 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद भी लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ राजस्थान ने प्लेऑफ की उम्मीद को बरकरार रखा है। मंगलवार को खेले गए इस मैच में लखनऊ के कप्तान के एक बयान ने तहलका मचा दिया है।
ऋषभ पंत की विवादित टिप्पणी
दरअसल लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 19 मई को राजस्थान के खिलाफ नहीं खेल रहे थे। उनको लेकर जब मैच के बाद पंत से सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि अनुभव ऐसी चीज है, जिसकी कमी हमेशा आपको खलेगी, चाहे चीजें अच्छी हों या बुरी। ऋपभ पंत ने कहा कि अनुभव रातों-रात नहीं आता है, लोगों को वहां तक पहुंचने में कई साल लग जाते हैं। इसके बाद पंत ने कहा कि हम जानते हैं कि यह जीत सकते हैं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा जीसे आप वीडियो में सुन सकते हैं।
By the looks of it, I think he intentionally dropped the F bomb on live TV on the face of BCCI after seeing the ODI & Test squads today. He's in his villain arc because being nice didn't work. 😭😭 pic.twitter.com/IucLJFxwiw
— Dhillon (@sehajdhillon_) May 19, 2026
ऋषभ से छीन गई उपकप्तानी
बता दें कि मंगलवार यानी 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया। उनको टेस्ट टीम में जगह दी गई है लेकिन, उपकप्तानी से हटा दिया गया है। ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल का उपकप्तान बनाया गया है। अब सवाल उठता है कि कहीं ऋषभ पंत ने उपकप्तानी छीन जाने की वजह से गुस्से में ऐसी टिप्पणी तो नहीं की? हालांकि, इस बात को दावे के साथ नहीं कहा जाता है। हालांकि, विवादित टिप्पणी पर अभी तक ऋषभ पंत का कोई बयान नहीं आया है।