KhabarFast

Realme की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मिलेंगे हेल्थ और फिटनेस फीचर्स; जानें कीमत

Parth Jha | 23 May, 2026

Realme ने शुक्रवार को भारत में Realme Watch S5 को लॉन्च किया हैं। यह नई स्मार्टवॉच दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है और इसमें 1.97 इंच का गोल डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 20 दिनों तक बैटरी बैकअप दे सकती है। वॉच में कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स शामिल हैं, जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकिंग। इसके अलावा, यह 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। यूजर्स को इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे कॉल करना और रिसीव करना आसान हो जाता है।

जानें कीमत और उपलब्धता

Realme Watch S5 की भारत में कीमत 7,999 रुपये है। ये रॉक ग्रे और सैंड व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और देश में 5 जून से दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।

Also read: Apple अपने यूजर्स के लिए लाया नया हेल्थ फीचर, गंभीर बीमारी पर तुरंत मिलेगा अलर्ट

Realme Watch S5 के स्पेसिफिकेशन्स

Realme Watch S5 में 1.97-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 1500 निट्स है, साथ ही इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट और 60Hz रिफ्रेश रेट भी है। डिस्प्ले राउंड शेप का है और इसमें स्मार्ट नाइट विजन सपोर्ट भी है। ये वियरेबल ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स ब्लूटूथ के जरिए अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर सीधे अपनी कलाई से ही फोन कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं। इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं, जिनमें रनिंग, साइकिलिंग, योग और बैडमिंटन शामिल हैं।

Realme Watch S5 में उपलब्ध हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स में SpO2 ट्रैकिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग शामिल हैं। इसमें पहनने वाले की स्लीप, नॉइज और स्ट्रेस लेवल को मॉनिटर करने के लिए सेंसर्स लगे हैं। यह मासिक मेंस्ट्रुअल साइकल को भी ट्रैक करता है।

Also read: Vivo Y600 Turbo 25 मई को होगा लॉन्च, मिलेगी 9020mAh की दमदार बैटरी; जानें कीमत

नेविगेशन के लिए, Realme Watch S5 में ट्रैकिंग के लिए 5-सिस्टम GNSS पोजिशनिंग के साथ GPS की सुविधा दी गई है। इस स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रेजिस्टेंस है और Realme का कहना है कि वॉच डिस्प्ले गीले हाथों से भी टच इनपुट को सपोर्ट करता है। रनर्स के लिए, ये वॉच पेसिंग मेट्रोनोम की सुविधा देती है। ये स्मार्टवॉच ट्रेनिंग कोर्स और एरोबिक एफिशिएंसी मेट्रिक्स भी दिखाती है। इस स्मार्टवॉच की थिकनेस 11.8mm है और इसका वजन 32g है।