Rahul Gandhi Contoversial Statement:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहा। राहुल गांधी ने आरएसएस पर भी निशाना साधा।
अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। अब आर्थिक तूफान आ रहा है और सरकार बचा नहीं पाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि ये गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है, जिन्होंने संविधान को खत्म किया।
राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है और इसका खामियाजा आम जनता को उठना पड़ेगा। एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही रुकने के कारण तेल और अन्य सामान की आपूर्ति बाधित होगी, जिससे आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं से दूर है।
भाजपा ने किया पलटवार
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी ने 140 करोड़ देशवासियों को गद्दार कहा है। राहुल का बयान पाकिस्तान जैसा है। राहुल गांधी ने कहा कि रिमोट कंट्रोल देश विरोधी तत्वों के हाथों में हैं। कांग्रेस नेता हर वक्त देशविरोधी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान माओवादी, मुस्लिम लीग और अर्बन नक्सल जैसा है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उन्हें आदतन अपराधी करार दिया। त्रिपाठी ने कहा कि उनको कई बार कोर्ट ने फटकार लगाई है।