KhabarFast

Raghav Chadha:'राघव की परिणीति से शादी इसलिए हो पाई...' सौरभ भारद्वाज के दावे से मचा हड़कंप

Sachin Kumar | 27 Apr, 2026

Saurabh Bhardwaj Lashesh Out On Raghav: आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के रिश्त अब अलग हो गए हैं। राघव चड्ढा भाजपा में शामिल हो चुके हैं। दूसरी तरफ AAP नेताओं का राघव चड्ढा पर निशाना जारी है। वहीं, राघव चड्ढा ने भी वीडियो क्लीप जारी कर AAP को निशाने पर लिया है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने राघव की शादी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राघव की शादी को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

सौरभ भारद्वाज का राघव पर आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर राघव की शादी इसलिए हुई क्योंकि, AAP ने उन्हें राज्यसभा भेजा। नहीं, तो उनको कोई नहीं पूछता। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राघव को पार्टी छोड़कर जाना था, तो वह जा सकते थे। लेकिन, उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। उन्होंने कहा कि राघव के ने जितने भी मुद्दे उठाए, उसका विरोध भाजपा के द्वारा विरोध नहीं किया गया, क्योंकि ये सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राघव की इमेज बनाने के लिए भाजपा सरकार काम कर रही थी।  

Also read: मन की बात में पीएम मोदी ने साझा किए विचार, संस्कृति, पर्यावरण और विज्ञान पर दिया जोर

AAP को लगा झटका 

इससे पहले सोमवार यानी 27 अप्रैल को राज्यसभा के सभापति ने सभी 7 सांसदों के भाजपा में विलय की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका है। आम आदमी पार्टी के 7 सांसद जो भाजपा में शामिल हुए हैं। उसमें राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाती मालिवाल और राजेंद्र गुप्ता का नाम शामिल है। इसके साथ ही राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 113 हो गई है। जिसमें राष्ट्रपति की तरफ से 5 मनोनीत सदस्य हैं।