KhabarFast

Punjab News: अमृतसर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, एक युवक घायल, इलाके में दहशत

Parth Jha | 02 May, 2026

Amritsar Firing: पंजाब में अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार फिर गोलियां चलने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्होंने तीन से चार फायर किए। इस दौरान एक गोली गुरपिंदर सिंह उर्फ रॉबिन की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान गुरपिंदर सिंह उर्फ रॉबिन के रूप में हुई है, जो शेखूपुरा मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आगे इलाज के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजनों ने बताया कि रॉबिन बच्चों को लेने गया हुआ था, तभी उन्हें फोन के जरिए पता चला कि उस पर गोलियां चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हमले के कारणों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन पुरानी रंजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।

Also read: Punjab Blast News: राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका, 1 शव बरामद

लोगों में डर का माहौल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज करने के लिए टीम भेजी गई है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद जंडियाला गुरु के लोगों में डर का माहौल है और लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।