KhabarFast

Punjab News: अमृतसर में चली सरेआम गोलियां, युवक की हत्या

Parth Jha | 16 Apr, 2026

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के गांव भुल्लर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते सरेआम गोलियां मारकर कार में बैठे एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और उसके चार बच्चे भी हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह अपनी कार में बैठा हुआ था, जो एक चिकन शॉप के पास खड़ी थी। इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावर मौके पर पहुंचे और कार में बैठे मनजीत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक मनजीत सिंह पर कुल चार राउंड फायर किए गए, जिनमें से तीन गोलियां उसे लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए मलकीत सिंह ने बताया कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य कारण है। जानकारी के अनुसार साल 2024 में मनजीत सिंह और दूसरे पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके तहत धारा 452 के तहत एफआईआर भी दर्ज हुई थी। उसी रंजिश के चलते आज यह वारदात हुई है।

Also read: Punjab News: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, ड्रोन के जरिए आए 6 हथियारों सहित मॉड्यूल का भंडाफोड़

जांच में पुलिस

इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पुरानी रंजिश का मामला है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जा रहा है और घटनास्थल से खोखे भी बरामद किए गए हैं।