Punjab Blast News: पंजाब के पटियाल जिले के राजपुरा और शंभू रेल्वे स्टेशनों के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर आज रात करीब 8:30 बजे एक जोरदार धमाका होने की खबर है। यह धमाका किलोमीटर नंबर 1174/1–6 के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह कोई किसी साजिश का तो नहीं हिस्सा।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह घटना शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक के पास हुआ है। साथ ही वहां एक शव भी बरामद किया गया है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इस धमाके से शव का संबंध है या नहीं। लेकिन कयास लगाए जा रहा है कि शव का इस धमाके से कनेक्शन है। वहीं पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि इस धमाके से ट्रैक को कुछ नुकसान पहुंचा है।
कम तीव्रता वाला था धमाका
सूत्रों के मुताबिक, राजपुर शंभू रेलवे ट्रैक पर बम लगाते समय आरोपी की मौत की आशंका जताई गई है। यह धमाका कम तीव्रता वाला था। धमाके आस-पास एक व्यक्ति के शव का टुकड़ा बरामद हुआ है। फिलहाल, धमाके की वजह से रेलवे ट्रैक को कुछ नुकसान हुआ है, जिसकी वजह से उसे ठीक करने का काम किया जा रहा है।