KhabarFast

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भाव में फिर आएगी तेजी? होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने चला बड़ा दांव

Sachin Kumar | 17 May, 2026

Petrol-Diesel Price: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है। 15 मई को सरकार ने 3-3 रुपए पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाने का ऐलान किया। लेकिन, चिंता की बात ये है कि ऐसे कयास लगाए जा रहा हैं कि फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।  होर्मुज संकट के बीच ट्रंप के एक फैसले से दुनिया भर में तेल की कीमत फिर से आसमान छूएगी।

दरअसल, वैश्विक तेल संकट के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से कच्चे तेल की खरीद पर अस्थाई प्रतिबंध में मिली छूट को रिन्यू करने से मना कर दिया है। जिसके कारण अब ये छूट समाप्त हो चुकी है। भारत के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि भारत ईरान युद्ध के कारण रूस से तेल खरीद रहा था।

यूरोपिए देशों ने किया था विरोध 

रूस-यूक्रेन जंग के कारण अमेरिका और यूरोपिए देशों ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, मार्च 2026 में ईरान जंग शुरू होने और होर्मुज ब्लॉकेड होने के बाद ग्लोबल मार्केट में तेल की कमी हो गई थी। जिसके बाद बाजार को संतुलित बनाए रखने के लिए ट्रंप सरकार ने मार्च में एक खास छूट दी थी, जो 16 मई तक बढ़ाया गया था। यह छूट सिर्फ उन तेलों पर थी, जो समंदर में टैंकरों पर लोड किए गए थे। हालांकि, इसके बाद से ही यूरोपिए देश इस छूट का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि तेल बिक्री से मिलने वाला पैसा रूस के युद्ध फंड को मजबूत कर रहा है।    

Also read: नॉर्थ कोरिया का बड़ा फैसला, किम जोंग उन पर खतरा हुआ तो अपने आप होगा परमाणु हमला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बाद रूस से ज्यादा आयात

मार्च 2026 से अप्रैल 2026 के बीच भारत यूरोप से तेल आयात ज्यादा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 में पश्चिम एशिया संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बाद भारत ने रूसी तेल आयात में बढ़ोतरी देखी गई है। मार्च 2026 में भारत के कुल कच्चे तेल का लगभग 4.5 मिलियन बैल हर दिन आयात किया है। इनमें से लगभग 50 फीसदी हिस्सा रूस का था। गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में रूस भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर रहा है। भारत का कच्चा तेल फरवरी के मुकाबले लगभग 85 फीसदी स्तर पर रहे।