Uttrakhand News: पीएम मोदी की अपील का असर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने काफिले की गाड़ियां आधी करने का फैसला किया है।
सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के संकल्प को राष्ट्रहित में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील को देखते हुए अपने काफिले से 50 फीसदी कम करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम धामी ने क्या कहा
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह अपील केवल ऊर्जा बचत तक सीमित नहीं है बल्कि यह आत्मनिर्भर, सक्षम और जिम्मेदारी भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रहित सर्वोपरी हो, तब प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह अपने स्तर पर संसाधनों के संरक्षण में योगदान दे। सीएम धामी ने सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी कहा है कि वह अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें। सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा उपयोग करे। ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने में अपनी भूमिका निभाएं।
पीएम मोदी का देशवासियों से आग्रह
बता दें कि 10 मई को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से 7 ब़ड़ी अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि एक साल तक सोने की खरीदारी कम करें या संभव हो ता ना खरीदे। इसके अलावा पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम लागू करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने, एक साल तक विदेश यात्रा नहीं करने की सलाह दी थी। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा था कि खाने के तेल का इस्तेमाल कम करें, प्राकृतिक खेती पर जोर दें और स्वदेश सामान अपनाने का आग्रह किया था।