KhabarFast

New CDS: देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने एनएस राजा सुब्रमणि, तीनों सेनाओं में बिठाएंगे तालमेल

Sachin Kumar | 09 May, 2026

NS Raja Appointed As New CDS: देश को नया सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिल गया है। एनएस राजा सुब्रमणि देश के नए सीडीएस बनाए गए हैं। वह अनिल चौहान की जगह लेंगे। अब एनएस राजा सुब्रमणि के हाथों में तीनों सेनाओं की कमान होगी। वह तीनों सेनाओं के बीच तालमले बिठाएंगे।

बताया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस राजा सुब्रमणि पदभार ग्रहण करने की तारीख से और अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग में सचिव के रूप में भी कामकाज देखेंगे। बता दें कि अनिल चौहना का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है।

नए सीडीएस एनएस राजा सुब्रमणि कौन हैं

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि वर्तमान में एक सितंबर 2025 से राष्ट्रीय परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह एक जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक सेना के उप प्रमुख थे और मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कार्यरत थे। लगभग 40 साल लंबे सैन्य करियर में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, असम समेत कई अहम ऑपरेशनल इलाकों में कमान संभाली है। वह गढ़वाल राइफल्स से जुड़े रहे हैं और सेना की स्ट्राइक कोर का नेतृत्व कर चुके हैं।  

Also read: कौन थे सुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ? जिनकी गोली मारकर की गई हत्या; एयरफोर्स में दे चुके थे सेवा

नौसेना को मिला नया चीफ

इसके अलावा एडमिरल को नौसेना का नया चीफ बनाया गया है। अभी वह मुंबई में पश्चिमी नौसेना के कमांडर हैं। वह 31 मई को अपना कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 2028 तक रहेगा। उन्हें एक जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था और वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी से शिक्षा प्राप्त की है।