KhabarFast

Aaj Ka Mausam: 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 राज्यों में लू से राहत के आसार; आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Nancy | 28 May, 2026

IMD Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। सूरज की उगलती आग ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने राहत की खबर दी है। IMD के अनुसार, अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम बदलने वाला है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

लू से राहत कब मिलेगी?

IMD की मानें तो 28 मई तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू या भीषण लू बनी रहेगी, लेकिन 29 मई से तापमान में 3-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है। इस समय दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार भीषण गर्मी से जूझ रहा है। लेकिन जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। 

Also read: Kal Ka Mausam: 11 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

तेज हवाएं और आंधी का अलर्ट

IMD ने तेज गरज-चमक वाली आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी। IMD ने बताया कि 28-29 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा ओडिशा, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक की संभावना है। आने वाले 3 दिनों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।