Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। थलापति विजय की तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) ने अपनी पहली लड़ाई में डीएमके और एआईडीएमके पार्टियों के वर्चस्व को खत्म कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। विजय ने 49 हजार से ज्यादा वोटों के साथ अपनी जीत दर्ज की है। TVK ने 108 सीटों पर कब्जा किया। लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े (118) से थोड़ी दूर रह गई है। अब सवाल यह है कि विजय सरकार कैसे बनाएंगे?
बता दें, DMK गठबंधन (SPA) करीब 73 सीटों ही हासिल कर सका, जिसमें DMK की अपनी सीटें 59 हैं। जबकि AIADMK गठबंधन (NDA के साथ) लगभग 53 सीटों पर ही सिमट गया। हालांकि, 234 सदस्यीय सदन में 118 सीटों की जरूरत है।
तमिलनाडू में कैसे बनेगी सरकार?
1. छोटी पार्टियों का समर्थन: PMK (4 सीटें), IUML (2), CPI (2) और अन्य निर्दलीय या छोटे दलों से समर्थन लेना TVK के लिए सबसे आसान विकल्प हो सकता है। इन दलों की कुल संख्या 10-12 तक पहुंच सकती है।
2. AIADMK के साथ पोस्ट-पोल गठबंधन: दूसरा विकल्प है AIADMK (47 सीटें) के साथ हाथ मिलाना TVK को आसानी से बहुमत दिला सकता है।
3. DMK गठबंधन से बाहर समर्थन: DMK ने खुद को विपक्ष में बैठने का ऐलान कर दिया है। स्टालिन ने कहा है कि वे मजबूत विपक्ष का रोल निभाएंगे। फिर भी, अगर कोई अप्रत्याशित घुटन बनती है तो बाहर से समर्थन की संभावना को पूरा करने के बारे में सोचा जा सकता है।