KhabarFast

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, ‘सम्राट’ फॉर्मूले पर NDA से 27 मंत्री हुए फाइनल

Nancy | 05 May, 2026

Samrat Cabinet Formula: बिहार की राजनीति में सबसे बड़ा बदलाव तब हुआ जब सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। जिसके बाद अब उनके मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस भी खत्म होने वाला है। दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार का विस्तार 7 मई को होने जा रहा है। ये शपथग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं।

बता दें, 15 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसी दिन जदयू के विजय कुमार चौधरी और बृजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जिसके बाद कैबिनेट में सिर्फ ये तीन नेता हैं, जिनके पास सभी विभागों की जिम्मेदारी बंटी हुई है। फिलहाल, CM सम्राट चौधरी अकेले 29 विभाग संभाल रहे हैं, जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री मिलकर 18 विभागों की देखभाल कर रहे हैं। लेकिन अब मंत्रिमंडल गठन होने जा रहा है।

Also read: नीतीश कुमार के नक्शेकदम पर निकल पड़े निशांत कुमार, आज से 'सद्भाव यात्रा का आगाज़'; जोड़ेंगे पूरा बिहार

BJP-JDU को बराबर बंटवारा

सूत्रों के अनुसार, NDA के पांचों घटक दलों के बीच मंत्री पदों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 12 मंत्री, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से 11 मंत्री, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 मंत्री, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भाजपा-जदयू के मंत्रियों की संख्या बराबर रहेगी। बता दें, बिहार में मुख्यमंत्री सहित कुल 36 मंत्रियों का प्रावधान है।