Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बांध पर एक क्रूज जहाज के पलटने के बाद अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लोगों को बचा लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस इस घटना की जांज में जुट गई। बरगी बांध पर खोज और बचाव अभियान जारी है।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बरगी डेम में क्रूज पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही राकेश सिंह डुमना एयरपोर्ट से सीधे मौके पर पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। राकेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि बचाव अभियान लगातार चल रहा है, हालात खराब थे। कल बारिश हो रही थी, अंधेरा था और पानी बहुत गहरा था, इसलिए बचाव अभियान पूरा नहीं हो सका था। NDRF की टीम भी आ गई है, आर्मी की कुछ टीमें भी आ गई हैं जो ऐसे मामलों में माहिर हैं। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। 22 जीवित लोगों को बचाया गया है। हालात बहुत मुश्किल हैं, चुनौतियां हैं, इसलिए सिर्फ़ एक्सपर्ट टीमें ही बचाव कर पा रही हैं।
लोक निर्माण मंत्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। राकेश सिंह ने बताया कि क्रूज में 29 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। शेष की तलाश का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…