KhabarFast

MP Road Accident: सागर में तेज रफ्तार कहर, दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, चार लोगों की दर्दनाक मौत

Parth Jha | 09 Dec, 2025

Sagar Road Accident: मध्य प्रदेश के सागर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जिले के सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित छानबीला थाना क्षेत्र के रुरावन गांव के पास हुआ है।घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। घटना स्थल पर हादसे की सूचना मिलते ही अन्य वाहन सवार तथा आसपास के लोग जमा हो गए। जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर बंडा थाना प्रभारी और एसडीओपी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने चारों लोगों की डेड बॉडी को मर्चुरी में रखवाया गया है जिनमें तीन लोगों की पहचान हो गई है और खबर लिखे जाने तक चौथे युवक की पहचान नहीं हो पाई थीं।

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन लड़के और दूसरी बाइक पर दो लड़के सवार होकर अपने-अपने गंतव्य पर जा रहे थे लेकिन लापरवाही पूर्वक बाइक को तेज रफ्तार में चलाना इनको भारी पड़ गया, रुरावन गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइकों के तो परखच्चे उड़े ही, इस पर सवार लोग भी बुरी तरह से घायल हुए जिनमें तीन की मौके पर ही पर जान चली गई चौथे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच की बाद मृत घोषित कर दिया पांचवें की हालत गंभीर है जो जिंदगी ओर मौत के बीच झूल रहा है।

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

बीला थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि एक मृतक की पहचान गौरव पिता रामस्वरूप अहिरवार उम्र 19वर्ष निवासी रूरावन के रूप में हुई, इसके दो साथ वाले लड़के ग्राम खटोरा खुर्द के है जबकि चौथा मृतक  बहेरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है जिसकी पहचान की जा रही है,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा पहुंचाया। पुलिस के घटना स्थल पर देर से पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने पथराव कर चक्का जाम का भी प्रयास किया लेकिन एसडीओपी ने लोगों को समझाकर माहौल को शांत कराया।