KhabarFast

नकली ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में करीब 7 लाख की लूट! देहरादून में 76 साल की दादी निकली चोरों की 'आका'

Parth Jha | 15 May, 2026

Dehradun News: देवभूमि उत्तराखंड से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| दरअसल देहरादून स्थित डोईवाला नगर के ज्वेलर्स की दुकान को महाराष्ट्र के शातिर चोरों की गैंग ने लूट लिया है| पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 76 साल की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है|

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है| वह खरीदारी के बहाने से आए और दुकानदार को बातों के जाल में फंसाकर 6 सोने की चेन लेकर भाग गए|

क्या है मामला?

8 मई को डोईवाला नगर चौक स्थित कंचन ज्वेलर्स में एक 76 साल की महिला दुकानदार सुरेंद्र कुमार कक्कड़ से बातचीत करने लगी| आरोपी ने न तो अपना चेहरा छुपाया था और न ही कोई हथियार ले रखा था. पूरे फिल्मी स्टाइल में आकर लूट को अंजाम दिया गया| पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली वह मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी|

बता दें कि पुलिस ने रेलवे स्टेशन हर्रावाला के पास से छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया| फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है, जिनकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है|

Also read: Uttarakhand News: चमोली में 10 हजार के लिए शख्स की हत्या, पुलिस ने किया चौंका देने वाला खुलासा

ऐसे बनाते थे प्लान 


महाराष्ट्र का ये गैंग पहले इलाके की जानकारी इकट्ठा करता था|  फिर किसी ज्वेलरी शॉप में जाते और बुजुर्ग महिला दुकानदारों को अपनी बातों में फंसा लेती, जिसकी पहचान विमला के रूप में हुई है जो कि पूरा प्लान बनाती थी| गैंग के बाकी लोग ज्वेलरी में काम करने वाले कर्मचारियों को डिजाइन दिखाने में बिजी रखते और नजर बचाकर गहने चुरा लेते|

इस मामले पर पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सभी मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी हैं| वह ग्रुप बनाकर ज्वेलर्स शाप चुनते हैं कि कहां चोरी करनी है| जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने इससे पहले देहरादून में कई और दुकानदारों को अपना निशाना बनाया है|