KhabarFast

Israel-Iran Tension:अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत, बेटी-दामाद समेत परिवार के कई लोग मारे गए

Parth Jha | 01 Mar, 2026

Khamenei Died In Strike:आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप ने जो चाहा वो कर दिया है। शनिवार यानी 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने साझा ऑपरेशन चलाकर ईरान पर हमला किया। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, इजरायली-अमेरिकी हमलों में अली खामेनेई की बेटी, पोती, बहू और दामाद मारे गए। एक्स पर आयतुल्लाह अली खामेनेई की आखिरी पोस्ट है,जिसमें लिखा गया है कि ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने अल्लाह से जो वादा किया था, उसे सच कर दिखाया।

ईरान के टॉप 7 लीडर्स मारे गए

इससे पहले, इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने ईरानी सुरक्षाबलों के टॉप 7लीडर्स के मारे जाने की लिस्ट जारी की थी। इजरायल डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। जिसमें ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया है। यह दुनिया उनके लिए एक बेहतर जगह है। मारे जाने वाले ईरानी रक्षा नेतृत्व के लीडरों में अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया का नाम है।

40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

बता दें कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों के शोक का ऐलान किया है। सरकार ने खामेनेई की हत्या के बाद 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। साथ ही, 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश भी रखा गया है। वहीं, ईरानी कैबिनेट ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत हो गई है। ये एक बड़ी गलती है। इसे कभी भी बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जा सकता है। इसके अलावा ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि खामेनेई की हत्या के लिए 'कठोर और निर्णायक दंड' देंगे।