KhabarFast

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Sachin Kumar | 17 Apr, 2026

Bumrah IPL 2026 Performance: आईपीएल 2026  में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं, तो तेज गेंजबाज जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन में धार नहीं दिख रही है। सवाल ये भी है कि अकेले दम पर मैच का रुख मोड़ने वाले बुमराह का लय गायब कैसे हो गया। अभी तक उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है।  

164 रन किए खर्च लेकिन, 0 विकेट

आईपीएल 2026 में अब तक जसप्रीत बुमराह ने 19 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 164 रन खर्च किए हैं लेकिन, उन्हें एक भी विकेट नहीं मिली है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान का कहना है कि उनके फॉर्म में दिक्कत नहीं है। वह इस सीजन में औसत 130किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे है। लगभग उनकी हर दूसरी गेंद धीमी रहती है। इरफान पठान ने कहा कि अगर वह तेज गेंद डालेंगे तो उन्हें विकेट मिलेगा। वहीं, आकाश चोपड़ा का कहना है कि बुमराह के ओवर में कोई भी बल्लेबाज रिस्क नहीं लेना चाहता है। जिसके कारण उन्हें विकेट नहीं मिल रह है। उन्होंने कहा कि मैं बुमराह की गलती नहीं मानता।                       

Also read: होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

बुमराह का वर्कलोड बढ़ा                          

जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज है।, जिसके कारण वह अक्सर तीनों फॉर्मेंट में खेलते हुए दिखाई नहीं देते हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें चोट और थकान से बचाने के लिए महत्वपूर्ण सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट में ही मैदान पर उतारती है, लेकिन आईपीएल में उनके लिए खेलना एक प्रतिबद्धता रहता है। आईपीएल हर साल 2 महीने के लिए खेला जाता है। ऐसे में सभी टीमें चाहती है कि उन्होंने जिस भी खिलाड़ी पर पैसा लगाया है वह मैदान पर उनके लिए प्रदर्शन करें।