KhabarFast

Heatwave Alert: अचानक बदला स्कूल का समय, जानिए नया शेड्यूल

Parth Jha | 27 Apr, 2026

School Timing Change: इन दिनों आसमान से आग निकल रही है। गर्मी की वजह से लोगों को जीना बेहाल हो गया है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी बीच में गौतम बुद्धनगर भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन का बड़ा फैसला किया है। जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया। 27 अप्रैल 2026 यानि सोमवार से सभी स्कूलों का नया टाइम लागू होगा। अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूल चलेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के सभी स्कूल परिषदीय, अशासकीय और राजकीय विद्यालयों के साथ CBSE, ICSE, आईबी, यूपी बोर्ड और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के संचालन का समय में बदलाव किया गया है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, अब जिले में 27 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगेगी। यह फैसला अगले आदेश तक जारी रहेगा। साथ ही सभी स्कूलों को सख्त आदेश दिया गया है कि इस नियम का पालन सख्ती से किया जाए।

Also read: Delhi Accident: तेज रफ्तार बनी काल! मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर बाइक हादसे में दो युवकों की मौत

अभिभावकों से की अपील

इसके साथ ही प्रशासन ने बच्चों के माता-पिता से भी अपील की है। वे बच्चों का ध्यान रखें, उन्हें गर्मी से बचाएं और नए समय के अनुसार ही स्कूल भेजें। बता दें कि लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से जिला प्रशासन ने यह फैसला किया है। जिससे बच्चों को बढ़ती गर्मी और लू से बचाया जा सकें। दोपहर के समय गर्मी अपने चरण पर होती है।