Madhya Pradesh News:मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण 6 लोगों की जान चली गई। वहीं, इस हादसे में लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्ऱॉली पर लगभग 50 लोग सवार थे।
एक अधिकारी ने कहा कि यह हादसा कारण पत्थर पुलिस स्टेशन के बीजाउरा गांव के पास हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने कहा कि अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह घटना हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित बीजाउरा में पूजा करने के लिए जा रहे थे।
हादसे में 6 लोगों की मौत
अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद घायलों को तत्तपरता दिखाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज उमरिया जिल के पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
सीएम मोहन यादव ने क्या कहा
वहीं, इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम मोहन ने कहा कि अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के बिजौरा गांव में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्ऱ़ॉली पलटने से हुई घटना में लोगों के निधन एवं घायल होने की घटना अत्यंद दुखद है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 रुपए लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं एवं घायलों का उपचार जारी है। सीएम मोहन ने प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा महाकाल दिवंगतों को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।