KhabarFast

हरियाणा के यमुनानगर में प्रॉपर्टी एडवाइजर की ऑफिस में घुसकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

Parth Jha | 16 May, 2026

Yamunanagar Murder: हरियाणा के यमुनानगर के फरकपुर क्षेत्र में गणपति प्रॉपर्टी एडवाइजर के दफ्तर में घुसकर मलिक कलीराम की बेरहमी से हत्या कर दी गई जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।

यमुनानगर में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं, दिन दिहाडे एक प्रॉपर्टी एडवाइजर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई हरनौल पंच तीर्थ का रहने वाला प्रॉपर्टी डीलर 55 वर्षीय कलीराम रोजाना की तरह अपने ऑफिस में अकेले बैठे हुए थे तभी एक युवक आता है और उसके बाद युवक ने आते ही तेजदार हथियार से कलीराम पर वार कर दिए जिससे उसकी मृत्यु हो गई फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाचं शुरू कर दी है । मृतक की दो बेटियां हैं और एक बेटा जो के अमेरिका में रहता है।

जांच में जुटी पुलिस  

मौके पर पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगाली जा रहे हैं और सबूत जुटाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कलीराम प्रॉपर्टी का काम करते थे तो हो सकता है किसी के साथ रंजिश हो। फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश प्रॉपर्टी और लेन-देन के एंगल से जांच कर रही है।