KhabarFast

HARYANA NEWS: सोनीपत में देखने को मिला आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Parth Jha | 09 Apr, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत शहर में आग का तांडव देखने को मिला है। जहां हनुमान नगर स्थित एक खाली प्लॉट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्लॉट में रह रहे मजदूर परिवारों का सामान, झोपड़ियां और खड़ी बाइक-रिक्शा देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

सोनीपत के हनुमान नगर स्थित एक प्लॉट में अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती तौर पर मामूली दिखने वाली आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। उस समय प्लॉट में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं थाजिससे बड़ा हादसा टल गया।

Also read: Haryana News: यमुनानगर में बड़ा धमाका, LPG सिलेंडर फटने से 10 लोग गंभीर घायल

5 बाइक-रिक्शा और झोपड़ियां जलकर खाक

इस प्लॉट में कई मजदूर परिवार झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे और कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करते थे। आग की चपेट में आकर यहां खड़ी 5 बाइक-रिक्शा पूरी तरह जलकर राख हो गईं। साथ ही झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे गरीब परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

धुएं का गुबारदूर तक दिखा आग का असर

आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश कीलेकिन आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका।

लोगों ने जान जोखिम में डालकर निकाले गैस सिलेंडर

घटना के दौरान प्लॉट में रखे कई एलपीजी गैस सिलेंडरों के कारण खतरा और बढ़ गया था। आसपास के लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग के बीच से सिलेंडरों को बाहर निकाला। इस दौरान एक छोटे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट भी हुआ, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गयाताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

शॉर्ट सर्किट बना आग की वजह

फायर ब्रिगेड अधिकारी विनोद कुमार के अनुसारकंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

लाखों का नुकसानबाल-बाल बचे लोग

इस अग्निकांड में भले ही किसी की जान नहीं गईलेकिन मजदूर परिवारों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना ने एक बार फिर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर कर दिया है।