KhabarFast

HARYANA NEWS: पानीपत में सीवर हॉल बना मौत का कुंआ, ब्लॉकेज खोलने उतरे दो युवकों की गई जान

Parth Jha | 05 May, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के पानीपत में चौटाला रोड स्थित HSVP के STP प्लांट में ब्लॉकेज खोलने उतरे दो श्रमिकों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सौरव और अजय के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पानीपत में एक दर्दनाक हादसे में जजपा के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान की हैचरी पर काम करने वाले दो श्रमिकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि चौटाला रोड से गुजरने वाले STP प्लांट के सीवर हॉल में ब्लॉकेज हो गया था, जिसे खोलने के लिए सौरव और अजय अंदर उतर गए। जैसे ही दोनों सीवर हॉल में पहुंचे, वहां मौजूद जहरीली गैस के कारण वे बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौके पर समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची, जिससे दोनों की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also read: HARYANA NEWS: पानीपत में भीषण आग धागा फैक्ट्री का गोदाम खाक, करोड़ों का नुकसान

संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में गिरे दो कर्मी

डीएसपी सतीश कुमार के अनुसार, हैचरी में नाले के निर्माण का कार्य चल रहा था और इसी दौरान सीवर के रास्ते की सफाई की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सफाई के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ने से वे गहरे गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।