KhabarFast

Haryana News: हरियाणा में इस दिन से करवट लेगा मौसम, अगले चार दिनों तक लू की संभावना बरकरार

Sachin Kumar | 25 May, 2026

Haryana Weather: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना  है। परंतु 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। 

जिसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि  से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

अन्य राज्यों का हाल  

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मापुरी 47.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जगह रहा। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि अगले सात दिनों तक मध्य प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत में तथा अगले 3-5 दिनों तक पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की आशंका है। वहीं, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 5.7 डिग्री अधिक है और लगभग 14 साल में मई महीने की सबसे गर्म रात रही।  

Also read: Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश से राहत

दिल्ली-एनसीआर में राहत की उम्मीद

दिल्ली-एनसीआर में तापमान ने कहर बरपा रखा है। जिसके कारण लू जैसी स्थिति बन गई है। 24 मई को दिल्ली में तापमान 43-45 डिग्री के बीच दर्ज की गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि 28 मई से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावि करेगा और मैदानी इलाकों में आंधी-तूफाने आने की भी संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों में तापमान 6-8 डिग्री तक गिरने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले दिनों में बारिश होने की बात भी कही गई है।