Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश से राहत

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश से राहत

Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से अस्थायी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अब 24 से 27 मई तक दोबारा भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है, जबकि 28 मई से फिर मौसम बदल सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 23 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। इसके प्रभाव से शनिवार सुबह कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, करनाल, झज्जर, सिरसा, हांसी, हिसार और फतेहाबाद में बारिश हुई।

सुबह हुई बारिश और दिन में चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ हिसार सहित कई जिलों में गर्म हवाएं और लू का असर फिर देखने को मिला। रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 से 27 मई के बीच तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी और कई जिलों में लू का प्रकोप बढ़ सकता है। इसके बाद 28 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में दोबारा बारिश हो सकती है।

इस दौरान पंचकूला में तेज हवाएं चलीं, जबकि भिवानी और रोहतक में हीटवेव जैसे हालात बने रहे। मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून DM सविन बंसल समेत कई IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। देहरादून के DM सविन बंसल समेत कई IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी ट्रांसफर सूची में कई जिलों और विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस बड़े बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आखिर किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी और किसे कहां भेजा गया, जानिए पूरी डिटेल।

हरियाणा में PPP 2.0 की तैयारी, AI करेगा परिवार की आय और संपत्ति का पूरा आकलन

Haryana News: हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) 2.0 परियोजना को लागू करने की तैयारी तेज कर दी है। सरकार का दावा है कि नया सिस्टम पूरी तरह AI आधारित होगा, जो सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिसंबर 2026 तक परियोजना को पूरी तरह लागू करने के निर्देश दिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast