KhabarFast

HARYANA NEWS: अभय चौटाला के बयान पर मनोहर लाल ने किया पलटवार, बंगाल चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

Parth Jha | 14 Apr, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बैसाखी और अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा बैसाखी का यह पावन दिन सभी की जिंदगी में खुशियां लेकर आए और साथ-साथ उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती भी है और प्रभु से यही कामना है कि सभी के जीवन में वह सब शिक्षा प्रदान हो जो बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से दी है। 

वहीं विपक्ष द्वारा भाजपा पर संविधान खत्म करने वाले बयान पलटवार करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि आज के दिन इस तरह का कोई बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने राज्यसभा चुनाव ओर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप पर कहा कि सभी ने इस चुनाव में अपनी पार्टी के हिसाब से काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारा एक सांसद चुना जाना था। एक चुना गया। दूसरा कांग्रेस का चुना जाना था वह चुना गया। इसमें क्या किया है यह ब्लेम गेम करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं अजय चौटाला दोबारा दिए गए एक बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं तो सबसे बातचीत करता हूं मेरा किसी से कुछ नहीं है और मैं सभी से बात करता हूं और बाकी जो बातचीत चलती है। हवा में लोग अपनी राजनीति करते हैं।

Also read: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार को दी चेतावनी, कहा- राज्य के असली फैसले कहीं और से लिए जा रहे हैं

बंगाल चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा 

मनोहर लाल ने कहा कि मैं भूटान गया था और वापसी के दौरान बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं से मिला था और वहां पर जो माहौल है मुझे लगता है इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बंगाल में बनेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ओर काग्रेस पर सवाल को लेकर कहां की इस तरह के मुद्दे पर अगर कोई राजनीति नहीं की जाए तो देश तभी आगे बढ़ेगा।