HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने पांच साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
वहीं पुलिस प्रवक्ता में मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव दयालपुर निवासी रूपचंद ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भारत अविवाहित है, जबकि छोटा बेटा सागर शादीशुदा था। सागर की पत्नी सपना और उनका पांच साल का बेटा रक्षित था। रूपचंद के अनुसार सागर अक्सर परिवार के साथ झगड़ा करता था और मारपीट भी करता था। इससे परेशान होकर परिवार करीब एक साल से गांव मच्छगर में किराये के मकान में रहने लगा था, जबकि सागर दयालपुर में अकेला रहता था। रविवार सुबह सागर मच्छगर पहुंचा और घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह अपने बेटे रक्षित को अपने साथ दयालपुर ले गया। देर शाम तक जब वह बच्चे को वापस नहीं लाया और फोन भी नहीं उठाया तो परिवार के लोग उसके घर पहुंचे घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था पड़ोसियों की मदद से घर में प्रवेश किया गया और कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सागर फंदे पर लटका हुआ था और बच्चा उसके साथ बंधा हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं इस मामले में मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि सागर कहीं पर भी काम धाम नहीं कर रहा था जिसके चलते परिवार में आर्थिक तंगी थी और इसी आर्थिक टैंक के चलते पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था इसी को लेकर सागर अपने माता-पिता से भी अलग रहता था बीते कल सागर अपने बेटे को रोजाना की भांति अपने साथ ले गया और पहले उसने उसकी हत्या की फिर उसे फांसी के फंदे पर अपने साथ लटकाया इसके चलते सागर की भी मौत हो गई। फिलहाल इस मामले की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी कि आखिर में सागर में बेटे की हत्या किस प्रकार से की थी।