Haryana News: हरियाणा में विधानसभा के विशेष सत्र पर भूपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बिल का महिला आरक्षण से कोई वास्ता नहीं है। जिस स्वरुप में बिल पारित हो चुका है, उसी में लागू किया जाए। बीजेपी की नीयत नहीं लग रही। बिना जनगणना के सरकार संशोधन क्यों लेकर आई। जब बिल 2023 में पास हो गया है, उसे लागू करें। सरकार जिस तरीके से चल रही है, ऐसे में महिला आरक्षण बिल्कुल लागू होने में 10 साल का वक्त लगेगा।
हुड्डा ने कहा कि 1996 में देवगुरा सरकार में महिला भी लाया था तब मैं सांसद था इस पर चर्चा हुई कुछ पार्टियों ने इसका विरोध किया था इसलिए बिल को सेलेक्ट कमेटी में भेजा गया ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी का गठन हुआ जब तक रिपोर्ट आई हाउस का अवधि खत्म हो गई बिलेप्स हो गया। फिर कांग्रेस 2010 में बिल लेकर आई राज्यसभा में बिल पास हुआ लोकसभा में बहुमत मिलने पेश नहीं कर पाए इसलिए बिल रिलैक्स हो गया। जो बिल बीजेपी 2023 में पारित कर चुकी है। तो उसे पर झगड़ा क्यों कर रहे हैं उनकी नीयत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को जानबूझकर डालने की कोशिश सरकार कर रही है। महिला भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती। बीजेपी का निंदा प्रस्ताव पूरी तरीके से संवैधानिक है। इसलिए कांग्रेस सदन में नहीं जाएगी।
हम समर्थन करेंगे- हुड्डा
जेजेपी की महापंचायत पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह बीजेपी की भी टीम है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि वह अजय सिंह चौटाला को चुनाव लड़वाना चाहते थे। इससे सब साफ हो गया। कांग्रेस ग्रुप डी के प्रमोशन बिल के खिलाफ नहीं है। सरकार कौशल रोजगार निगम के जरिए लगे 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को नियमित करने का बिल भी लाए। हम समर्थन करेंगे।