KhabarFast

HARYANA NEWS: अंबाला में आग का कहर, 3 घंटे में 3 जगह लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Parth Jha | 21 Apr, 2026

Ambala Fire News: तापमान बढ़ने के साथ-साथ अब आगजनी के घटनाएं बढ़ने लगी है। हरियाणा के अंबाला शहर के करीब 3 किलोमीटर एरिया में शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे के बीच 3 घंटे के दौरान आगजनी की तीन घटनाएं हुई। जिसमें पहली घटना अंबाला के जाने-माने टेलर की दुकान में हुई। दूसरी घटना अंग्रेजों के जमाने के हॉस्पिटल फिलाडेल्फिया हॉस्पिटल में हुई और तीसरी घटना मंजी साहिब गुरुद्वारा के नजदीक एक घर में हुई।

इस बारे में जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एक घर में आग लगी है जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक आसपास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया था आज शाम 5:00 बजे से लेकर अब तकआगजनी की तीन घटनाएं हुई है कोतवाली थाने के पास एक दुकान में आग लगी फिर उसके बाद एक अस्पताल कम्पाउन्ड में आग लगी और अब जोगीवाड़ा इलाके के घर में आग लगी आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया। मकान मालिक ने बताया कि लगभग 6 लाख  का नुकसान हुआ है वहीं हड़ताल पर बैठे कर्मचारी को लेकर अधिकारी ने बताया कि फायर स्टेशन पर अभी फिलहाल 5 लोग ड्यूटी पर है और 20 से 25 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं एक ही ड्राइवर तीन गाड़ियां निकाल कर लाता हैं अब जैसे तैसे मैनेज किया जा रहा है और मैनेज तो करना पड़ेगा।

Also read: Haryana News: कुरुक्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल की बच्ची संग माता-पिता ने की आत्महत्या

लोगों ने आग पर पाया काबू

मकान मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पड़ोस में शादी थी वह शादी में गए हुए थे। लड़की अपना मोबाइल लेने घर आई, तो उसने बताया कि घर में आग लगी है और ऊपर मंजिल का सारा सामान जल कर राख हो चुका है। शॉर्ट सर्किट होने के कारण घर में आग लगी फायर ब्रिगेड के दफ्तर फोन किया गया। बुलाने के लिए गए तो उन्होंने कहा कि उनकी हड़ताल चल रही है इसलिए नहीं पहुंच पाए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शुक्र है आसपास के लोग और शादी में आए लोग मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे कर आग पर काबू पाया। लेकिन ऊपरी मंजिल में रखा सारा सामान जलकर खत्म हो चुका है।