KhabarFast

हरियाणा में कामकाज होगा प्रभावित, हड़ताल पर 30 हजार निकाय कर्मचारी, सरकार से टकराव

Parth Jha | 01 May, 2026

Haryana News: मजदूर दिवस पर हरियाणा में करीब 30 हजार निकाय कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग और कर्मचारी संघ के बीच चल रहे टकराव ने अब बड़ा रूप ले लिया है। बता दें कि निकाय विभाग और कर्मचारियों संघ के नेताओं के बीच बातचीत बेनतीजा रही। जिसके बाद 30 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

चंडीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय विभाग और कर्मचारी संघ के नेताओं के बीच बातचीत हुई। इस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक मीना के साथ मुलाकात की। लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। प्रशासन के आगे कर्चमारी संघ के सदस्य ने अपनी मांगें रखी। लेकिन सरकार की तरफ उन्होंने कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। जिसकी वजह से दोनों के बीच कोई सहमति नहीं बनी और कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए।

कर्मचारियों की मांगें

पक्का करने की मांग

ठेका प्रथा का अंत

वेतन वृद्धि

बहाली की मांग

Also read: पानीपत के संदीप ओमकार का सपना हुआ पूरा, बॉलीवुड फिल्म ‘नवगुंजरा’ में आएंगे नजर

हड़ताल के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा- अशोक मीना

बताया जा रहा है कि सचिव अशोक मीना ने बैठक दौरान कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने के अपील की थी। जिसे कर्मचारियों ने खारिज कर दिया। वहीं कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। हमें केवल आश्वासन दिया जा रहा हैं। हमारे पास हड़ताल करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों में सफाई, सीवरेज और अन्य निकाय कर्मचारी शामिल हैं। जिसकी वजह से राज्य में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो सकती है।