India Vs Bharat: देश में इंडिया को भारत करने वाला मामला अब शांत हो गया है क्योंकि उनका सैलुशन निकल गया है। हाल ही में NCERT ने कथित तौर पर स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' शब्द को 'भारत' से बदलने का प्रस्ताव पारित किया था। अब इसका असर गूगल में देखने को मिल रहा है। भले ही इंडिया को आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत नहीं किया गया है। मगर गूगल मैप ने नए नाम को जरूर स्वीकार कर लिया है।अब गूगल मैप पर इंडिया की जगह भारत लिखा आ रहा है। साथ में देश का तिरंगा भी देखने को मिल रहा है।
गूगल मैप पर लिरंगे के साथ लिखा आ रहा भारत
दरअसल गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर भारत के नक्शे के साथ 'भारत' बोल्ड में लिखा हुआ दिखाई दे रहा। साथ ही अंग्रेजी वर्जन में जाकर Bharat लिखते हैं, तो आपको नक्शे के साथ India लिखा हुआ दिखेगा। यानी गूगल मैप ने भारत को भी इंडिया के तौर पर स्वीकार कर रहा है। बता दें कि दक्षिण एशिया में इंडिया और भारत दोनों को ही गूगल मैप ने एक देश' के तौर पर मान्यता दी है। इसलिए अंग्रेजी या हिंदी में गूगल मैप पर भारत या इंडिया लिखकर ऐसा कर कर सकते हैं।
सर्च करने पर तिरंगे के साथ लिखा Bharat
बता दें कि गूगल मैप्स पर अब 'इंडिया' और 'भारत' दोनों को 'दक्षिण एशिया का देश' बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि Google मैप्स उपयोगकर्ता अब भारत या भारत के साथ भारत का आधिकारिक मानचित्र देख सकते हैं। गूगल मैप्स के अलावा अन्य गूगल प्लेटफॉर्म पर भी भारत और इंडिया टाइप करने पर मैप्स जैसे ही नतीजे दिखाई देते हैं। गूगल सर्च, गूगल ट्रांसलेट, गूगल न्यूज जैसे ऐप्स पर भारत और भारत टाइप करने पर तिरंगे वाले गूगल मैप्स जैसे ही नतीजे दिखाई देते हैं।