Jewar Airport Jobs: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद अब एयरपोर्ट ऑपरेशंस की तैयारी तेज हो गई है। एयरपोर्ट के सुचारू रूप से चालू होने से पहले ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो, हाउसकीपिंग और अन्य सर्विसेज के लिए हजारों पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि ये भर्तियां 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है।
किन पदों पर निकली वैकेंसी?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) और इसके पार्टनर कंपनियों के माध्यम से चल रही इस भर्ती में मुख्य पदों में शामिल हैं- ग्राउंड स्टाफ, लोडर/हेल्पर, हाउसकीपिंग स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड, कार्गो असिस्टेंट, कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) और फूड कोर्ट/रिटेल स्टाफ।
कौन कर सकता है आवेदन?
सैलरी और फायदे
चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 35,000 रुपये मासिक सैलरी के साथ अतिरिक्त भत्ते, शिफ्ट अलाउंस और अन्य सुविधाएं मिलने की संभावना है। कुछ उच्च पदों पर सैलरी 75,000 तक भी जा सकती है। एयरपोर्ट जॉब्स में यूनिफॉर्म, ट्रेनिंग और करियर ग्रोथ के अच्छे अवसर भी हैं।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.com या Noida International Airport की करियर पेज पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और कुछ पार्टनर कंपनियों (जैसे GNI Aviation Services) के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन चल रहा है। जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, 10वीं/12वीं की मार्कशीट और फोटो अपलोड करने होंगे। लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।