KhabarFast

'90 लाख दो तभी…’सुहागरात पर पत्नी की अनोखी शर्त से पति के उड़ गए होश, शादी के बाद आया बड़ा ट्विस्ट

Nancy | 13 Apr, 2026

UP News: शादी की पहली रात सुहागरात पर दुल्हन द्वारा 90 लाख रुपये नकद मांगने का मामला आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। दुल्हन की अजीबोगरीब मांग सुन पति और उसके पूरे परिवार के होश उड़ गए। दरअसल, दुल्हन ने घूंघट उठाने और संबंध बनाने की शर्त रख दी 'पहले 90 लाख रुपये दो, तभी घूंघट उठाऊंगी।

क्या है पूरा मामला

बता दें। पुलिस के अनुसार, शादी के अगले दिन जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो सुहागरात से पहले उसने पति के सामने यह अजीब शर्त रख दी। पति और परिवार वाले इस मांग को सुन हैरान रह गए। जब उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी रकम देना संभव नहीं है, तो दुल्हन ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि बिना पैसे दिए वह शादी को नहीं मानेगी।

आरोप है कि पैसे न मिलने पर दुल्हन ने अपने साथ शादी के सभी गहने लेकर मायके चली गई। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने ससुराल पहुंचकर विवाद बढ़ा दिया। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने उन्हें घर में बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश की। उन्होंने गैस पाइपलाइन तोड़ने और आग लगाने की धमकी भी दी। ससुराल वालों की चीख-पुकार सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद जगदीशपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार को बचाया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। 

Also read: UP News: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों को आग के हवाले कर जताया विरोध

ससुराल पक्ष का बयान 

ससुराल पक्ष का कहना है कि शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। दोनों परिवारों में पहले अच्छी बातचीत हुई थी, लेकिन सुहागरात पर अचानक यह डिमांड आ गई। उन्होंने इसे पहले से प्लान की गई साजिश बताया है। वहीं, दुल्हन पक्ष की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे कलयुग की नई मिसाल बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते में भी पैसे की लालच किस हद तक जा सकती है।