KhabarFast

'जहां कभी एंट्री थी बैन, वहां दिखा Diljit Dosanjh के स्टारडम का जलवा, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Nancy | 29 Apr, 2026

Diljit Dosanjh Jimmy Fallon Show: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर छा गए है। दिलजीत हाल ही में 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन' में बतौर गेस्ट शामिल हुए, जहां उन्होंने बताया कि इस शो में यह उनकी दूसरी एंट्री है। इसी के साथ उन्होंने साल 1914 के कोमागाटा मारू घटना का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। जहां एक समय उनके समुदाय को कनाडा में घुसने नहीं दिया गया था, वहीं आज उन्होंने उसी जगह के पास बने बीसी प्लेस स्टेडियम को 55 हजार दर्शकों से भर दिया।

1914 की घटना का किया जिक्र

बता दें, दिलजीत दोसांझ ने अपने 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के तहत 23 अप्रैल 2026 को वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में अपना शो किया, जिस बारे में जिमी फॉलन के शो में उन्होंने बात की। उन्होंने बताया कि यह स्टेडियम उस पोर्ट से महज दो किलोमीटर दूर है, जहां 1914 में पंजाबी यात्रियों से भरा कोमागाटा मारू जहाज पहुंचा था। उस वक्त सिर्फ 24 लोगों को ही कनाडा में एंट्री मिली थी, बाकियों को वापस भेज दिया गया था। उन्होंने बताया '1914 में जब हमारे लोग पहली बार कनाडा आए तो उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया। आज उसी जगह के पास 55 हजार लोग हमारे गाने गा रहे हैं। ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।' इस दौरान उनके चेहरे पर गर्व और भावुकता साफ झलक रही थी।

शो में दिलजीत की दूसरी एंट्री

मालूम हो कि जिमी फॉलन के शो में दिलजीत की यह दूसरी एंट्री थी। खास बात यह है कि वे पहले ऐसे पंजाबी आर्टिस्ट हैं जिन्हें इस शो में दो बार बुलाया गया। शो के दौरान उन्होंने अपना नया गाना 'मोरनी' परफॉर्म किया और जिमी फॉलन को भांगड़ा के स्टेप्स भी सिखाए। इस दौरान पूरा स्टूडियो भांगड़े के माहौल में झूम उठा। 

दिलजीत का स्पेशल पोस्ट

तो वहीं, शो के बाद दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने शो' से जुड़ा एक वीडियो साझा किया और होस्ट जिमी फॉलन को टैग धन्यवाद कहा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा 'जिमी फॉलन भाई, आपके अंदर एक गजब की सकारात्मक ऊर्जा है...हमारी संस्कृति को रिप्रेजेंट करने का प्लेटफॉर्म देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया (हाथ जोड़ने वाला इमोजी) वन लव।'

Also read: रणवीर इलाहाबादिया ने जूही भट्ट संग रिश्ते पर लगाई मुहर, केन्या में मनाया रोमांटिक वेकेशन