KhabarFast

Electric Appliances:कूलर के साथ ऐसा करना हो सकता है जानलेवा, तेलंगाना में युवक की गई जान

Sachin Kumar | 22 Apr, 2026

Cooler Causes Death: गर्मी के इस दौर में घर को ठंडा रखने के लिए एसी और कूलर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। ताकी गर्मी से राहत मिल सके लेकिन, यही कूलर कभी-कभी सावधानी न बरतने के कारण जानलेवा हो सकता है। ऐसी ही एक घटना तेलंगाना से आई है।

तेलंगाना के हाजीपुर में एक शख्स कूलर ठीक कर रहा था और उसी दौरान उसे तेज करंट लगा। जिसके बाद वह मौके पर ही गिर गया और हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कूलर बन सकता है जानलेवा

हर साल ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां कूलर छूते ही लोगों को जोरदार करंट लगता है और कई बार जानलेवा भी साबित होता है। असल में कूलर एक ऐसी मशीन है। जिसमें बिजली और पानी दोनों एक साथ मौजूद होते हैं। यही वजह है कि इसमें खतरा ज्यादा होता है। जब तक सब कुछ सही तरीके से काम करता है, कूलर सुरक्षित रहता है लेकिन, जैसी ही कुछ खराबी आती है, यह खतरनाक बन जाता है।

कूलर में करंट फैलने का सबसे बड़ा कारण होता है अर्थिंग का सही नहीं होना। किसी भी इलेक्ट्रीक प्रोडक्ट में अर्थिंग एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। अगर कहीं से करंट लीकेज होता है, तो वह सीधे जमीन में चला जाता है। हालांकि, अर्थिंग खराब होने की स्थिति में करंट कूलर की बॉडी में फैल जाता है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति कूलर को छूता है, तो बिजली उसकी बॉडी के जरिए जमीन तक पहुंचने लगती है। जिसके कारण इंसान को करंट लगता है।

Also read: एयरटेल ने कस्टमर को दिया तगड़ा झटका, महंगे हो गए रिचार्ज; नए प्लान्स में लगेंगे ज्यादा पैसे

कूलर की वायरिंग भी जानलेवा

इसके अलावा कूलर के अंदर लगी वायरिंग भी बड़ा कारण बनती है। समय के साथ तार घिसने लगते है। जिसके कारण बिजली सीधे मेटल बॉडी तक पहुंच जाती है। खासकर पुराने कूलरों में यह मामला ज्यादा देखने को मिलता है। कूलर की मोटर भी अहम हिस्सा है और यह लगातार पानी के कॉन्टैक्ट में रहती है। अगर किसी वजह से पानी मोटर या वायरिंग तक पहुंच जाए, तो शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है। जिसके कारण पूरा कूलर करंट से भर सकता है।