KhabarFast

Haryana Jobs Update: युवाओं के लिए खुशखबरी! हरियाणा सरकार ने निकाली 2397 कंडक्टर पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरा ब्योरा

Nancy | 28 Apr, 2026

Haryana Conductor Vacancy 2026: हरियाणा के परिवहन विभाग ने बसों के बेड़े में भारी विस्तार की योजना के चलते हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को 2397 कंडक्टर के पदों पर भर्ती का औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद यह पत्र भेजा गया है। साथ ही, विभाग ने ग्रुप-डी के अन्य पदों (तकनीकी और गैर-तकनीकी) के स्वीकृत, भरे हुए और रिक्त पदों का पूरा ब्योरा भी सभी महाप्रबंधकों से मांगा है, ताकि पदोन्नति और रिक्तियों की भरपाई की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू की जा सके।

कंडक्टर पदों के लिए 2397 भर्ती

परिवहन विभाग इस वित्त वर्ष में करीब 1000 नई सामान्य बसें खरीदने की तैयारी में है। इसके अलावा, महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाई जा रही 273 बसों की संख्या को बढ़ाकर 500 करने का फैसला वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लिया गया है। बसों की संख्या बढ़ने से परिचालकों की मांग तेजी से बढ़ी है। विभाग का लक्ष्य है कि नई बसें सड़कों पर उतरने से पहले स्टाफ की कमी पूरी हो जाए और यात्री सेवाओं में कोई व्यवधान न आए। 

Also read: Haryana News: कांग्रेस ने किया विशेष सत्र का बहिष्कार, बाहर चलाया समानांतर सदन

कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया?

बता दें, HSSC को प्रस्ताव मिलते ही आयोग जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी कर सकता है। विभाग के महानिदेशक कार्यालय ने सभी महाप्रबंधकों को तुरंत ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ग्रुप-डी कर्मचारियों की पदोन्नति और रिक्त पदों की भरपाई की पूरी प्रक्रिया एक साथ शुरू हो सकेगी।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

दरअसल, यह भर्ती हरियाणा रोडवेज में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम है। परिचालक पद पर चयन के बाद उम्मीदवारों को स्थायी सरकारी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी, भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। युवाओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी तैयारी शुरू कर दें और दस्तावेज (शैक्षणिक योग्यता, ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी प्रमाण-पत्र आदि) अपडेट रखें।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट या परिवहन विभाग के पोर्टल चेक करें। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, इसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया (CET परीक्षा आदि) और आवेदन की तिथियों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।