KhabarFast

Chandigarh Encounter: हरियाणा के बदमाश के पैर में गोली, 5 राउंड फायरिंग के बाद दबोचा

Parth Jha | 22 Apr, 2026

Chandigarh Encounter: चंडीगढ़ सिटी में आज सुबह हरियाणा के एक गैंगस्टर और चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम के बीच एनकाउंटर हुआ। दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद टीम ने गैंगस्टर को काबू कर लियाअस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को गोलियों के 5 खोल भी बरामद हुए हैं।

सेक्टर-25 ग्राउंड के पास घेरा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बदमाश चंडीगढ़ में अपनी बहन के घर आया हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे सेक्टर-25 में रैली ग्राउंड के पास घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की। आरोपी की तरफ से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से 3 राउंड बदमाश ने और 2 राउंड पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। इस दौरान पुलिस ने हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी हरियाणा का बदमाश है। वह चंडीगढ़ पुलिस का भी वांटेड था।

Also read: 69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

अवैध हथियारों की सप्लाई करता था आरोपी

मुकेश गोलू अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। वह मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब और हरियाणा में सप्लाई देता था। चंडीगढ़ के थाना मलोया में उसके खिलाफ साल 2021 में हथियार तस्करी का एक मामला दर्ज हुआ था। इसके से चंडीगढ़ पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस ने उसे अपराधी घोषित (पीओ) कर रखा था। आरोपी सेक्टर-25 में अपनी बहन के पास आया था। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस के अधिकारी अभी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं। डीएसपी दलबीर सिंह और ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह मौजूद रहे। यह एनकाउंटर सुबह करीब 6 बजे हुआ। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।