KhabarFast

Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होंगे नवरात्र? जानें इस बार 8 दिन या पूरे 9 दिन का व्रत

Parth Jha | 16 Mar, 2026

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है। साल 2026 में नवरात्रि की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है। चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 19 मार्च 2026 से हो रहा है लेकिन आखिरी दिन के लिए लोगों के मन थोड़ा कन्फ्यूजन चल रहा है कि अतिंम दिन 26 या 27 मार्च होगा और इस बार पूरे 9 दिन के नवरात्र होंगे या केवल 8 दिन। चलिए जानते हैं।

पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 26 मार्च 2026 को इसका समापन किया जाएगा। इस वर्ष अष्टमी और नवमीं 26 मार्च को ही मनाई जाएगी। प्रतिपदा तिथि के अनुसार इसी दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाती है और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा शुरू होती है।चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त - 19 मार्च 2026 को 06:52 AM से 09:44 AMतक है।

इस बार 8 दिन या 9 दिन?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार 8 दिन के नवरात्र मनाए जाएंगे। यानी श्रद्धालु 8 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करेंगे। अष्टमी के दिन ही राम नवमी का भी पर्व मनाया जाएगा।

नवरात्रि का महत्व

नवरात्रि के नौ दिन देवी शक्ति की आराधना के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। भक्त इन दिनों व्रत रखते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और घरों में कलश स्थापनाकर मां दुर्गा की पूजा करते हैं। माना जाता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।