Mahindra Scorpio Classic को अगर आप भी घर लाना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक बेहतर ऑफर लेकर आएं है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को मात्र 3 लाख रुपये की Down Payment करके अपने घर ला सकते है। आइए जानिए आपको इसके लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी।
जानें कीमत
इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 13 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 13 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा।
इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.62 लाख रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 79 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इस पर करीब 13 हजार रुपये टीसीएस के तौर पर देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 15.54 लाख रुपये हो जाती है।
तीन लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Mahindra Scorpio के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 12.54 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 12.54 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 20184 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
जानें कितनी महंगी पड़ेगी
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 12.54 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 20184 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra Scorpio के बेस वेरिएंट के लिए करीब 4.41 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 19.95 लाख रुपये हो जाएगी।