Babar Azam Lashehs Out On Journalist:पाकिस्तान सुपर लीग में रोज नए-नए ड्रामें हो रहे हैं। कभी गेंद का रंग बदल जाता है, तो कभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भड़क जाते हैं। अब नया विवाद बाबर आजम को लेकर हो गया है। मैच के बाद बाबर आजम एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए।
दरअसल, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबर आजम से विराट के साथ तुलना होने के सवाल पर भड़क गए। पत्रकार ने सवाल किया कि उनकी तुलना अक्सर विराट कोहली से की जाती है लेकिन, कोहली मैच फिनिश करने में ज्यादा सफल माने जाते हैं। यह सवाल सुनते ही बाबर आजम नाराज हो गए।
पत्रकार के सवाल पर भड़के बाबर
पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि यह यहीं पर खत्म करें। ऐसी बातें अपने पास रखें। तुलना बंद करें, यह आपकी गलतफहमी है कि मैच फिनिश नहीं किए। बाबर का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा और फैंस के बीच बहस छिड़ गई।
कराची और हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला
बुधवार को कराची नेशनल स्टेडियम में पेशावर जालमी का सामना हैदराबाद किंग्समेन से हुआ। इस मुकाबले में बाबर आजम की अगुवाई में पेशावर जाल्मी ने 146 रनों का लक्ष्य छह विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल किया। इस मुकाबले में बाबर आजम ने पेशावर जाल्मी को अच्छी शुरुआत दिलाई। बाबर ने 37 गेंदों में 43 रन बनाए। जिसमें 6 चौके शामिल रहे। हालांकि, वह 15वें ओवर के आखिरी गेंद पर आउट हो गए और मैच फिनिश करने से चूक गए।
पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन में बाबर आजम ने अब तक 2 मैचों में 126.15 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं। इस जीत के साथ पेशावर जाल्मी प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब पेशावर जाल्मी का अगला मुकाबला कराची किंग्स से होना है।