KhabarFast

पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस का छापा, सीएम हिमंता की पत्नी पर लगाए थे 3 पासपोर्ट रखने का आरोप

Sachin Kumar | 07 Apr, 2026

Raid On Pawan Kheda Residence: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। असम पुलिस की एक टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंची है। उनके साथ दिल्ली पुलिस भी मौजूद है। जानकारी के अनुसार असम पुलिस निजामुद्दीन थाने से संपर्क किया था। सूत्रों के मुताबिक पवन खेड़ा घर में नहीं है। वह दिल्ली से बाहर गए हुए हैं। 

बता दें कि असम सीएम हिमंत विश्व शर्मा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और कहा था कि जो विदेश पासपोर्ट दिखाए जा रहे हैं, वह फर्जी है। सीएम हिमंता ने कहा कि आरोप के पीछे पाकिस्तानी कनेक्शन है। 

पवन खेड़ा ने लगाए थे आरोप 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हिमंता विश्व शर्मा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर विदेशी पासपोर्ट और बिजनेस को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि रिनिकी के पास तीन देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं। उनका विदेशों में निवेश है और कई संपत्तियां भी है। पवन खेड़ा के आरोपों पर रिनिकी भुईयां शर्मा ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि सभी आरोप झूठे हैं। मैंने अपने जीवन में ऐसा झूठ नहीं सुना। रिनिकी भुईयां ने कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फोटोशॉप का इस्तेमाल करके किया गया है। 

  Also read: महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, पत्नी भी हैं इंजीनियर; परिवार था इससे अनजान

खेड़ा और हिमंता में भिड़ंत 

बता दें कि हिमंत विश्व शर्मा ने आरोप लगाया था कि असम चुनाव को प्रभावित करने के लिए उग्रवादी समूहों से संपर्क करने की कोशिश के आरोप में पवन खेड़ा पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा था कि मामले की जांच जारी है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा था कि चुनाव के बाद पता चलेगा कि कौन जाएगा। उन्होंने कहा था कि पवन खेड़ा का आखिरी भाषण असम की जेल में होगा। वहीं, पवन खेड़ा ने कहा था कि चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के कारण जेल में डाल दिया जाएगा।