KhabarFast

Haryana News: ‘2024 में भी रहेगा गठबंधन’, INLD और JJP के साथ आने पर अजय चौटाला ने दिया बड़ा बयान

Parth Jha | 24 Feb, 2023

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिल के नया बस स्टैंड के पास स्थित जननायक जनता पार्टी कार्यालय में जेजेपी राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अजय सिंह चौटाला पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत की। साथ ही उन्होंने इनेलो व अभय सिंह चौटाला पर भी निशाना साधा और 2024 में गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों को भी साफ किया। अभी तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से कोई बयान नहीं आया।

उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर नियमित पार्टी तैयारी कर रही है। पहले जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बाद विधानसभा वाइज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में जेजेपी भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। चुनाव होंगे तो तालमेल से सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जाएगा।

डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि बजट में पेंशन पढ़ोतरी को लेकेर निरंतर प्रयासरत हैं। सरकार बजट में सुविधा अनुसार पेंशन को बढ़ा रही है। जेजेपी द्वारा एक मुश्त में 5100 रुपए पेंशन देने के प्रश्न पर कहा कि अगर हम एक मुश्त सरकार बनाते तो पेंशन भी लागू कर देते। लेकिन अब हम सहयोगी हैं, सहयोगी के नाते जो संभव होगा वह किया जा रहा है। अभय ने की बेबुनियाद बात है।

अभय चौटाला द्वारा डिप्टी सीएम पर एयरपोर्ट जमीन के मामले में लगाए गए आरोपों पर डॉ. अजय चौटाला बोले। उन्होंने कहा कि बेबुनियाद बात की, इसलिए तो उन्हें हाउस से बाहर किया गया। एयरपोर्ट एथ्योरिटी के पास फोर्स्ट की जमीन है, तो वहां किस कंपनी की जमीन हो सकती है। एफिडेविट देने की बात कहीं थी, लेकिन दिया नहीं गया।

ई-टेंडरिंग पर अजय चौटाला बोले कि सरकार का पैसा चाहे वह एमपी लैंड का है या एमएलए लैंड का है, वह भी ई-टेंडरिंग से इस्तेमाल किया जाता है। सरकार ने 1100 करोड़ रुपए पंचायतों को दिया है। पहले सरपंच ई-टेंडरिंग से खर्च करके तो देंगे। अगर उसमें कोई कमी रहती है तो उसे मिल बैठकर दूर किया जाएगा।

ओपी चौटाला के तीसरे मोर्चे को लिए बयानों को तीसरे मोर्चे पर कटाक्ष करते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वे कांग्रेस के विरोध में पैदा हुए थे और विरोध में हैं और आगे भी रहेंगे। रही बात तीसरे मोर्चे की तो अब तक केवल बात होती रही है, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा। एक स्टैप भी आगे नहीं बढ़े।

इनेलो व जेजेपी (चौटाला परिवार) एक मंच पर आने के सवाल पर कहा कि यह बड़ों का काम हैं, वे फैसला करेंगे। 2024 चुनाव को लेकर कहा कि इनेलो की अभी एक सीट है जो आगे नहीं रहेगी।