KhabarFast

Aaj Ka Mausam: 6 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा हरियाणा और दिल्ली का मौसम

Parth Jha | 20 Feb, 2026

Aaj Ka Mausam:  देश के मौसम में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 6 राज्यों में भारी बारिश काअलर्टजारी किया है। इनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, केरल, ओडिशा और कर्नाटक शामिल हैं। इसके साथ ही हिमालय के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी का संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

वहीं, उत्तर भारत में मौसम ने अचानक ही करवट ली है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ने लगा है और यहांगर्मी का आगाजहो चुका है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 28डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि यूपी के कई जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान और मध्य भारत में धूप के साथ-साथ हवा की गति बढ़ने से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं, हिमालयी क्षेत्रों में धूप के बावजूद ठंडक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में असमान मौसम का असर जारी रहेगा।

कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम

हरियाणा में मौसम साफ और सुहावना रहेगा। सुबह के समय ठंडी हवा के साथ न्यूनतम तापमान लगभग 12से 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन में धूप खिली रहने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 28–30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में हरियाणा में मौसम स्थिर रहेगा, हवा की गति मध्यम रहेगी और दिन के समय धूप के कारण गर्मी महसूस हो सकती है।