KhabarFast

IMD Alert: यूपी-बिहार में आंधी-तूफान संग भारी बारिश, दिल्ली-हरियाणा में मौसम लेगा करवट

Parth Jha | 28 Apr, 2026

Aaj Ka Mausam: इन दिनों भारत के लगभग सभी हिस्सों में आसमान से आग बरस रही है। लोगों का जबरदस्त गर्मी और लू के थपेड़ों से जीना बेहाल हो गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में गर्मी की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनके मुताबिक, 28 अप्रैल से देश कई हिस्सों में बदलाव देखा जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अप्रैल से एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ सक्रिया हो रहा है। जिसकी वजह से देश के मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ने वाला है। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से लोगों तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू का असर भी देखा जा सकता है।

Also read: गर्मी के सीजन में कार के अंदर भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना आग लगते नहीं लगेगी देर

दिल्ली में हल्की बारिश की उम्मीद

देश की राजधानी दिल्ली-NCR में 28 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में थोड़ी  गिरावट दर्ज की सकती है। इस बदलाव के कारण दिल्ली की जनता को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

अन्य राज्यों का हाल

वहीं उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्य जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है।