KhabarFast

मेरा अनुष्का के साथ खास तालमेल : रणवीर सिंह

Parth Jha | 19 May, 2014

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ खास तालमेल रखते हैं और उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। दोनों आगामी फिल्म दिल धड़कने दो में नजर आएंगे।

 रणवीर (28) और अनुष्का पहली बार बैंड बाजा बारातमें नजर आए थे। यह फिल्म सफल रही थी। बाद में दोनों ने लेडीज वर्सेज रिकी बहलमें काम किया।

अब ए दोनों कलाकार जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दोमें नजर आने वाले हैं।

 रणवीर ने पीटीआई से कहा, हां हम एक दूसरे के संपर्क में है। हमारे बीच अच्छा और पेशेवर रिश्ता है। मेरा मानना है कि अनुष्का हमारे देश की बेहतरीन नवोदित कलाकारों में से एक है। मेरा उनके साथ खास तालमेल है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं क्योंकि हमने लंबे समय से साथ काम नहीं किया।

 दिल धड़कने दो में रणवीर और अनुष्का प्रेमी-पे्रमिका की भूमिका में होंगे। रणवीर और प्रियंका चोपड़ा भाई-बहन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह हैं।

 फिल्म का निर्माण रितेश सिदवानी एवं फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट कर रही है।