KhabarFast

पति ने सनी लियोन को क्या दिया बर्थडे गिफ्ट ?

Parth Jha | 15 May, 2014

सनी लियोन 13 मई को 33 वर्ष की हो गईं और उनके चाहने वालों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये उन्हें बधाई दी। इतने जोरदार मिले रिस्पांस से सनी लियोन चकित रह गईं और उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया। सनी ने सोचा भी नही था कि एक एडल्ट फिल्म स्टार को भारत में इस तरह से स्वीकारा जाएगा।

सनी को बर्थडे के कुछ दिनों पहले ही पति डेनियल ने 2 कैरेट एमेराल्ड, एक कैरेट डायमंड्स तोहफे में दिए। वैसे भी डेनियल अक्सर सनी को‍ गिफ्ट देते रहते हैं और अपनी पत्नी के जन्मदिन पर महंगी गिफ्ट देना उनकी आदत है। डेनियल की गिफ्ट सनी को बेहद पसंद आई है। सनी की सास ने भी सनी को डायमंड तोहफे में दिए हैं। सनी की तो बल्ले-बल्ले हो गई।