KhabarFast

10 नए सेक्टर और अरबों का निवेश, ग्रेटर आगरा में शुरू होगा शहरी विकास का दौर; योगी सरकार की बड़ी तैयारी

Nancy | 08 Apr, 2026

Greater Agra Development: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी आगरा को विकास की नई उड़ान दी है। उन्होंने मंगलवार को रहनकलां क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में ₹6,466 करोड़ की 325 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस पैकेज का मुख्य आकर्षण ग्रेटर आगरा टाउनशिप परियोजना है, जिसे मुख्यमंत्री ने दूसरा नोएडाबनाने का संकल्प व्यक्त किया। 

ग्रेटर आगरा परियोजना आगरा विकास प्राधिकरण 

ग्रेटर आगरा परियोजना आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजनाके तहत रायपुर-रहनकलां क्षेत्र में विकसित की जा रही है। इसकी अनुमानित लागत ₹5,142 करोड़ है और यह कुल 449.65 हेक्टेयर भूमि पर फैली होगी। परियोजना के तहत 10 अत्याधुनिक टाउनशिप (सेक्टर) बनाए जाएंगे, जिनका नामकरण देश की पावन नदियों के नाम पर किया गया है।

10 टाउनशिप के नाम 

Also read: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट खुलते ही रोजगार के अवसर; तुरंत करें अप्लाई

पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम को लॉन्च किया जाएगा। इन टाउनशिप का यूपी रेरा में पंजीकरण भी हो चुका है। कुल 4,353 आवासीय भूखंड बनाए जाएंगे, जिसमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणियां शामिल हैं। टाउनशिप के बीच 45 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क बनेगी, जिसके दोनों ओर व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग के 164 भूखंड होंगे। हाईटेंशन लाइन के नीचे ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा।

मुख्य विशेषताएं

1. आधुनिक सड़कें, पार्क, निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति

2. यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे से बेहतरीन कनेक्टिविटी (आगरा इनर रिंग रोड के निकट)

3. बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास की संभावना

4. पर्यटन, संस्कृति और आधुनिक शहरी सुविधाओं का मिश्रण 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा को अब सिर्फ पर्यटन नगरी नहीं, बल्कि आधुनिक, वित्तीय और सांस्कृतिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रेटर आगरा को नोएडा की तर्ज पर विकसित करें, ताकि यहां बड़ी कंपनियां आएं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिले।