21 October Weather Update: देशभर में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार सभी इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर रहा है। IMD ने आज 21 अक्टूबर 2026 बुधवार के लिए भी चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया गया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कई हिस्सों में ठंड की एंट्री हो रही है। तो चलिए देशभर के मौसम के बारे में जानते है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के लगभग 13 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। IMD ने मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, लक्षद्वीप, कर्नाटक,, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश का खतरा बरकरार है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश औऱ जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का दौर जारी है। इसी के साथ लैंडस्लाइड और बर्फबारी कीू भी संभआवना जताई गई है। इस दौरान 90 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी।
Also read: PM Modi: पीएम मोदी ने बताया देश के 3 दुश्मनों से कैसे लड़ना होगा, रावण दहन के बाद दिया बड़ा संदेश