KhabarFast

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरा, पक्ष में 298 तो विपक्ष में 230 वोट पड़े

Sachin Kumar | 17 Apr, 2026

Womnen Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया। लोकसभा में चर्चा के बाद वोटिंग हुई। जिसमें बिल के समर्थन में 298 और बिल के खिलाफ 230 वोट पड़े। इसी के साथ महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिर गया।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चर्चा के दौरान अपनी बात रखी थी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा था। गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पर चली रही बहस के दौरान अपनी बात रखी। इस दौरान अमित शाह विपक्ष के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सदस्यों ने अगर-मगर करके इसका विरोध किया।   

Also read: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा खुला, गोदरा–वडोदरा सेक्शन से तेज हुई कनेक्टिविटी

अमित शाह का विपक्ष पर निशाना

अमित शाह ने कहा कि इस चर्चा को अगर बारिकी से कोई सुनेगा तो महिला आरक्षण के लिए जो संविधान संशोधन है, उसका किसी ने विरोध नहीं किया। विपक्ष विधेयक के क्रियान्वयन के तरीके का नहीं, महिला आऱक्षण का विरोध कर रहा है।